वल्लभनगर: वल्लभनगर में चिकित्सा सुविधाओं में सुधार, विधायक डांगी ने डायलिसिस मशीनों का किया शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिली राहत
उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र में चिकित्सा विभाग द्वारा नई उपलब्धि हासिल करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा पहुचाने हेतु सेटेलाइट अस्पताल में बुधवार शाम 4 बजे विधायक उदयलाल डाँगी के मुख्यातिथ्य में दो डायलिसिस मशीनों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री भंवरलाल भट्ट, चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे।