कुडू: लोहरदगा में BRP-CRP का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न,ई - विद्यावाहिनी अनुश्रवण और एफएलएन मूल्यांकन पर मिला विशेष प्रशिक्षण।
झारखंड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा के तत्वावधान में जिले के कार्यरत बीआरपी एवं सीआरपी के लिए दो दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 3 एवं 4 जुलाई 2026 को डाइट परिसर, कुडू-चिरी में किया गया। प्रशिक्षण का समापन शनिवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे हुआ।