पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म विस्तारिकरण को लेकर मंगलवार को रेल क्षेत्र के गैंगखोली में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तरह रेल प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान गैंगखोली में अवैध खटाल और झाड़ियों में बुल्डोजर चलाकर हटाया गया। वर्तमान में 20 झोपड़ियों को हटाने का काम शुरु किया गया है।