हज़ारीबाग: नैक को लेकर विश्वविद्यालय पूरी तरह तैयार है: कुलपति
बेंगलुरु से आ रहे तीन सदस्य नैक दल द्वारा विनोबा भावे विश्वविद्यालय के निरीक्षण के लिए विश्वविद्यालय पूरी तरह से तैयार है। विपरीत परिस्थिति में भी सभी लोग पूरे लगन के साथ तैयारी के लिए मेहनत किए हैं। हमें आशा है कि विश्वविद्यालय को अच्छे ग्रेड प्राप्त होंगे । उक्त बातें विश्वविद्यालय के कुलपति सुमन कैथरीन किसपोट्टा ने कही।