फुलवारी: बिहार के 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
बिहार में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को राज्य के 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 KM/H की रफ्तार से हवा चलेगी। गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।बीते 24 घंटे में पटना में ओले गिरे, तेज बारिश हुई। वहीं, बगहा, किशनगंज, सुपौल, अररिया और खगड़िया में भी