बिधूना: कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर गिरी बाइक, रूरूखुर्द गांव के निवासी बिजली मैकेनिक की हुई मौत
रुरुगंज। बिधूना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांव सराय महाजन के पास हुआ। गांव रुरुखुर्द निवासी रमेश (36)इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का मैकेनिक था। बताया जा रहा है कि वह बाइक से किसी काम के सिलसिले में जा रहा था।