लखीसराय: धर्मरायचक मुहल्ले में शराब को लेकर पुलिस ने की छापेमारी,24 केन बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार,पत्नी फरार
पुलिस ने धर्मरायचक मोहल्ले में छापेमारी की। जहां मशहूर शराब तस्कर गोपाल मंडल को 24 केन बियर के साथ गिरफ्तार किया। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एस आई रवि कुमार तथा एस आई कुंदन कुमार संयुक्त रूप से छापेमारी करने पहुंचे। जहां पुलिस को देखते ही तस्कर गोपाल मंडल की पत्नी शराब से भरा थैला लेकर फरार हो गई। जबकि गोपाल मंडल पकड़ा गया