सांगानेर: जयपुर के 22 गोदाम करतारपुरा इलाके में एक चलती स्कूटी बनी आग का गोला, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी
जयपुर के बाइस गोदाम के करतारपुरा इलाके में एक चलती स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान स्कूटी सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। वही मौके पर मौजूद लोगों ने बताया- स्कूटी में चलते-चलते अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डाला।