पलिया: मैलानी थाना पुलिस ने आत्महत्या केस में 9 नामजद आरोपियों में से एक को किया गिरफ्तार, पुलिस की दबिश जारी
भीरा कस्बे में बीते दिनों सुमित गुप्ता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस प्रकरण में भीरा नगर पंचायत अध्यक्ष पति संजय शुक्ला, एक बैंक ब्रांच मैनेजर समेत कुल 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। जहां आज गुरुवार को दोपहर करीब 2:00 बजे मैलानी थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।