गुरुवार को रात्रि 10:00 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक अजमेर कलैक्टर परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने आत्महत्या की धमकी देते हुए अचानक धरना दे दिया। युवक ने प्रशासन पर अपनी शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और कहा कि यदि उसकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होगा।