डोलरिया: डोलरिया में बारिश ने खोली पंचायत की पोल मिसरोद बाजार बना तालाब पानी में बैठकर सब्जी बेचने को मजबूर व्यापारी
मिसरोद में शनिवार शाम को अचानक बारिश ने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। तेज बारिश के बाद बाजार क्षेत्र में जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से पूरा इलाका जलमग्न हो गया और हालात तालाब जैसे बन गए। सबसे ज्यादा परेशानी सब्जी दुकानदारों को झेलनी पड़ी, जिन्हें पानी के बीच ही बैठकर अपनी दुकानें लगाने को मजबूर होना पड़ा।