पोकरण: लोकसभा चुनाव के मध्य नजर जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक ने लाठी ग्राम पंचायत के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर प्रताप सिंह व जैसलमेर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने मंगलवार को जैसलमेर जिले के लाठी ग्राम पंचायत के मतदान केदो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आमजन से शांतिपूर्ण भय मुक्त व निडर होकर मतदान करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्र मतदान के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी ली।