पोकरण: पाबूपाडिया गांव में सरपंच सुनीता जगदीश भील के खेत में सुखी घास में लगी आग पालिका की फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में पाया काबू
पाबू पाड़िया गांव सोमवार की शाम को सरपंच के खेत में अचानक आग लगने से आसपास की ढाणीयो में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पोकरण नगर पालिका की दमकल ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिस परलोगों ने राहत की सांस ली। पायलट सुरेश वाल्मीकि ने बताया कि खेत में सूखी घास आगे से आगे बढ़ती जा रही थी ऐसे में ट्रैक्टर की सहायता से जमीन को काटकर आग परकाबू पाया