महाशिवरात्रि के पूर्व नमामि गंगे टीम ने केदार घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
महाशिवरात्रि के पूर्व गुरुवार को नमामि गंगे टीम ने गौरी केदारेश्वर की आरती उतार कर समृद्धिशाली भारत के लिए गुहार लगाई। गंगाजल से बाबा केदारनाथ का जलाभिषेक कर गंगा निर्मलीकरण हेतु प्रार्थना की। नमामि गंगे टीम ने केदार घाट के गंगा तट पर फैली गंदगी को साफ किया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित नागरिकों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई।