हनुमानगढ़ में 10 लाख रुपए नहीं देने पर हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित महिला थाना में पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत झूठा मुकदमा दर्ज करवाने व अब दर्ज करवाए गए झूठे मुकदमे में राजीनामा करवाने के लिए 10 लाख रुपए की मांग करने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना में हनुमानगढ़ कोर्ट के आदेश पर चार जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।