फतुहा: सिक्स लेन सब्बलपुर में नदी थाना पुलिस ने 42 लीटर देशी शराब से लदा एक सीएनजी ऑटो जब्त किया
Fatwah, Patna | Jan 27, 2026 नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिक्स लेन सब्बलपुर से 42 लीटर देसी शराब लदा एक सीएनजी ऑटो को जब्त किया है। पुलिस को देखते ही ऑटो पर सवार सभी शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा है। पुलिस ने शराब और ऑटो को जब्त कर थाना ले आया है। नदी थानाध्यक्ष शंकर कुमार झा ने बताया कि शराब धंधेबाज के बारे में जानकारी जुटाया जा रहा है। ऑटो मलिक का भी पता लगाया जा रहा है।