गिर्वा: राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन
Girwa, Udaipur | Jan 12, 2026 उदयपुर, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि डॉ. मन्ना लाल रावत, सांसद उदयपुर ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा—“मैं ही भारत हूं” यह भाव हर युवा के दिल में धड़कना चाहिए।