मदनपुर: जोगड़ी गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन बाइक सवार घायल
सलैया थाना क्षेत्र के जोगड़ी गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस घटना में दोनों बाइक से तीन लोग घायल हो गए. घटना सोमवार की दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है. घायलों की पहचान सलैया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी सूर्यदेव पासवान के पुत्र मनोज कुमार व अररुआ गांव निवासी स्व रामचंद्र चौधरी के पुत्र ओमप्रकाश चौधरी व शोभा भुइयां के पुत्र जितेंद्र