टिकारी: कपसिया निवासी दरोगा अनुज सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन, पैतृक गांव में शोक
Tikari, Gaya | Apr 23, 2026 कपसिया निवासी दरोगा अनुज सिंह की लम्बी बीमारी के बाद इलाज के क्रम में बुधवार को मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा शव पैतृक गांव लाया गया। गुरुवार सुबह शव का दाहसंस्कार स्थानीय घाट पर किया गया। स्थानीय प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे। घटना को लेकर समाजसेवी मनोज राठौर, बबन सिंह, वार्ड सदस्य राजीव रंजन उर्फ टुन्न बाबा आदि ने शोक सम्वेदना व्यक्त की है।