आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली परिसर में गुरुवार को आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक हुई । कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए । बैठक में निकलने वाली शिव बारात, मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़, रात्रि जागरण अन्य के बारे में जानकारी ली गई।