घाट: नंदानगर के लांखी गांव के चुफला गदेरे में ग्रामीणों ने बल्लियों के सहारे खुद अस्थाई पुल बनाकर शुरू की आवाजाही
Ghaat, Chamoli | Jul 9, 2025 बुधवार तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार दो साल बाद भी जब शासन प्रशासन ने सुध नहीं लो तो ग्रामीण मानसून में बल्लियों के सहारे जीवन की दिनचर्या पूरी करते हैं। नंदनगर घाट से दो किमी की दूरी पर ग्राम सभा लांखी के ग्रामीण घीघराण तोक में भी यहते हैं। घीघराण तोक व लांखी के बीच से चुफला गदेरा बहता है। यह नंदाकिनी नदी की प्रमुख उप जल घारा है।