मनेर थाना के परिसर में फरियादियों के लिए पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने जनता दरबार लगाई। इस दौरान लोगों के समस्या और मामले की सुनवाई करते हुए थाना अध्यक्ष को निष्पादन करने का निर्देश दिया। जनता दरबार शुक्रवार की दोपहर 3:05 के करीब आयोजित हुई। इस मौके पर मनेर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार सहित कई पदाधिकारी शामिल थे।