फरीदाबाद: तिगांव थाना परिसर में पुलिस-जन समन्वय बैठक का आयोजन
पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद के आदेशानुसार और पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय एवं पुलिस उपायुक्त, बल्लभगढ़ के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने प्रबंधक थाना तिगांव के सहयोग से पुलिस-पब्लिक कोऑर्डिनेशन गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी में थाना क्षेत्र के सभी गांवों के सरपंच और पंचों ने भाग लिया।थाना प्रबंधक ने गोष्ठी में आए सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।