शाहपुर: कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
रविवार को कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा हिमाचल प्रदेश में फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना जाएगा के तहत प्रदेश में कुल 1010.60 करोड रुपए व्यय किए जाएंगे। इस परियोजना के अंतर्गत आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु प्रदेश में 296 सिंचाई उप परियोजनाएं तथा 10 कन्वर्जेंस सिंचाई उप परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है,जिनसे 7933 सेक्टर कृषि योग्य भूमि उपलब्ध होगी।