कल्पा: किन्नौर के मध्य बहने वाली सतलुज नदी सितंबर माह में भी नहीं हुई कम, हो रहा भूमि कटाव
Kalpa, Kinnaur | Sep 14, 2025 जनजातीय ज़िला किन्नौर के मध्य बहने वाली सतलुज नदी का इस वर्ष सितंबर माह मे भी जलस्तर कम नहीं हुआ है।ऐसे मे ज़िला के पोवारी के करीब सड़क व ख्वाँगी की तरफ लगातार भूमि कटाव हो रहा है।ज़िला मे इससे पूर्व सितंबर माह मे सतलुज नदी का जलस्तर कम हो जाता था।लेकिन इस वर्ष नदी उफान पर है।जो चिंता का विषय है।वीडियो रविवार दोपहर 3:50 बजे के आसपास का है।