मोदीनगर: राम विहार कॉलोनी में बिजली का तार टूटकर एक युवक पर गिरा, लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया
राम विहार कॉलोनी में ऋषभ कश्यप परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली में नौकरी करते हैं। वह बाइक से जा रहे थे, तभी बिजली का तार उनके ऊपर गिर गया। जिसमें वह घायल हो गए, इसके विरोध में लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।