मोदीनगर: जलालाबाद गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
जलालाबाद गांव में शिवकुमार ने बताया कि उनका पड़ोस में रहने वाले साजिद से विवाद चल रहा है। देर रात साजिद व उसके साथी शिवकुमार में घर में घुस आए और धारदार हथियार से हमला महिला समेत परिवार के लोगों को घायल कर दिया। इसके अलावा आरोपितों ने घर में तोड़फोड़ भी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने साजिद, जावेद इमरान, जहीर,जमालू व दाशिन आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।