मोदीनगर: कार का शीशा तोड़कर ₹45 हजार नगदी चोरी करने वाले 1 चोर को पुलिस ने तिराहा से किया गिरफ्तार, ₹4200 बरामद
एसीपी ने बताया कि कार का शीशा तोड़कर चोर ने 45 हजार रुपए चोरी किए थे। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज में एक चोर कार का शीशा तोड़ता हुआ नजर आया था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। टीम ने मंगलवार को चोरी करने वाले आरिफ उर्फ बोना को गिरफ्तार किया।