रानीवाड़ा: सरनाऊ में मतदाता जागरूकता रैली एवं शपथ कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के लिए लोगों को किया गया प्रेरित
Raniwara, Jalor | Apr 12, 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के तहत जिले में आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधि के अंतर्गत आज शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया! इस दौरान सरनाऊ ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई एवं लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया