छबड़ा: छबड़ा में समर्पण निधि अभियान पत्रक का विमोचन किया गया
Chhabra, Baran | Jan 13, 2025 आदर्श विद्या मंदिर छबड़ा के सभागार में समर्पण निधि पत्रक का विमोचन किया गया। विद्या भारती अपने देश के नगरीय ग्रामीण जनजाति- सीमांचल व संवेदनशील क्षेत्रों में शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र को सुशिक्षित संस्कृत सुसंगठित समरस एवं स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य कर रही है।इस वर्ष आदर्श विद्या मंदिर छबड़ा द्वारा 1,51000 रु समर्पण निधि के रूप में भेजने का लक्ष्य बनाया।