धौलपुर: सांप के काटने से बालक की तबीयत बिगड़ी
कौलारी थाना क्षेत्र के फूंसपुरा गांव में गुरुवार शाम के समय एक बालक को सांप ने काट लिया। जैसे ही बालक के पैर में सांप ने काटा तो वह भोचक्का रह गया और कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तभी परिजन उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसई नवाब पर पहुंचे। जहां डॉक्टर नमित गुर्जर की ओर से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल धौलपुर रेफर कर दिया है। जानकारी