टिकारी: टिकारी के लखीबाग में अनियंत्रित बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक को एक किलोमीटर तक घसीटा
Tikari, Gaya | May 12, 2026 गया गोह सड़क स्थित लखीबाग में मंगलवार संध्या अनियंत्रित बस ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद बस के आगे गिरे बाइक को बस चालक घसीटता हुआ एक किलोमीटर लेकर चला गया। दूसरी बार इस तरह की घटना घटी है। राहगीरों के हंगामे के बाद बस को रोक कर चालक फरार हो गया। पुलिस घायल बाइक चालक को इलाज हेतु ANMMCH ले गई। घटना के बाद दर्जनों लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।