कांधला पुलिस अंबेहटा रजवाहा पटरी पर जिड़ाना पुलिया के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कार सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से चार किलो 800 ग्राम नशीला पदार्थ अवैध गांजा, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आदिल निवासी गांव मवी कैराना व नावेद निवासी गांव पंजीठ कैराना बताए।