बिसौली: बिसौली के अजनावर गांव में बस्ती चलो, गांव चलो अभियान के तहत चला स्वच्छता अभियान
बदायूँ जनपद के बिसौली नगर के मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र सर्वा के ग्राम अजनवर में बस्ती चलो गांव चलो अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।