मरवाही: दानीकुंडी के पास अनियंत्रित ट्रेलर पेड़ से टकराया, मार्ग घंटों रहा बाधित
मरवाही थाना क्षेत्र में दानीकुंडी के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे के बाद मरवाही-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। यह हादसा मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम दानीकुंडी का है। जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर कोरबा से मध्य प्रदेश के आमाडांड़ की ओर कोयला लेने जा रहा था।