झांसी: झाँसी नगर में खाद्य विभाग की टीम द्वारा खोवा मंडी में कई दुकानों पर मार छापा, की कार्यवाही दुकानदारो मे मचा हड़कंप
Jhansi, Jhansi | Mar 20, 2024 झांसी नगर में आगामी त्यौहारो को लेकर खाद्य विभाग की टीम द्वारा नगर के बड़ा बाजार स्थित खोवा मंडी में खोवा की दुकानों पर छापा मारा एवं खोवा के तीन सेम्पल भरे, छापे मार कार्यवाही को देखते हुए कई खोवा दुकानदार अपनी दुकान बंद करते हुए भाग गए। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम द्वारा शहर के बीचो-बीच चल रही अबैध नमकीन फैक्ट्री पर छापा मारा और माल को सीज किया।