झांसी: रक्सा थाना क्षेत्र मे प्रेम प्रसंग के चलते पहले युवती ने खाया विषाक्त फिर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जुटी
Jhansi, Jhansi | Mar 20, 2024 रक्सा थाना क्षेत्र के कस्बे की रहने वाली 20 साल युवती ने जहर खाकर जान दे दी। कुछ देर बाद एक युवक ने भी फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली जिसकी उम्र 23 साल है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों ने आत्महत्या करने का कदम उठाया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।