झांसी: भतीजी की शादी के लिए पैसों का इंतजाम करने गए राठ निवासी चाचा हुए सड़क हादसे का शिकार, इलाज के दौरान झाँसी मेडिकल कॉलेज मे
Jhansi, Jhansi | Mar 20, 2024 करीब 50 वर्षीय मृतक प्रेम वंशकार जनपद हमीरपुर के राठ का रहने वाला था। वह एक दूध की फैक्ट्री में सफाई का काम करते थे। 10 मार्च को उनकी भतीजी सपना की शादी थी। मृतक के बेटे सनी ने बताया कि मेरे पिता शादी के लिए पैसों का इंतजाम करने के लिए फैक्ट्री गए थे। वहां से पैसा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सड़क हादसे का शिकार हो गए, आज उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।