राजगढ़: बस स्टैंड राजगढ़ पर टेम्पू के आगे आने से बेकाबू हुई कार दीवार से टकराई, कई खोखे व जनरेटर टूटे
Rajgarh, Churu | May 21, 2026 राजगढ़ शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं सड़क किनारे रखे खोखे, रेहड़ियां और जनरेटर भी टूट गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।कार सवार सोनू ने बताया कि वह हिसार निवासी है और राजगढ के एक निजी अस्पताल में नौकरी करता है। वह बस स्टैंड क्षेत्र में दही लेने जा रहा था।