औरैया: ओवरलोडिंग से हादसों का खतरा, चौकी के सिपाही की आंखों पर बंधी पट्टी, जालौन रोड पर निकलते हैं ईट लदी ट्रक
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ओवरलोडिंग को रोकने के लिए काफी प्रयास किया जा रहे हैं। मगर भ्रष्टाचार उनके मंसूबों पर पूरी तरह से पानी फेर रहा है। जनपद औरैया में ऐसे कई कार्य हैं जो भ्रष्टाचार के चलते फल फूल रहे हैं और लगातार हादसों को दावत देते हुए नजर आ रहे हैं। सोमवार की सुबह 10 बजे जालौन रोड पर स्थित कई ट्रैक्टर ट्रालियां ओवरलोड होकर निकलती हुई दिखाई दी।