सगड़ी: गदनपुर हिच्छनपट्टी में धूमधाम व उत्साह के साथ मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती, पदचिन्हों पर चलने का लिया गया संकल्प
Sagri, Azamgarh | Apr 14, 2026 आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गदनपुर हिच्छनपट्टी में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया । यह कार्यक्रम प्रधान विजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ व ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज कुमार उपस्थित रहे । बड़ी संख्या में लोगों द्वारा बाबा साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया ।