मेदिनीनगर (डालटनगंज): चियांकी रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल, ट्रेन से गिरने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
पलामू जिले के चियांकी रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 270/16-17 के समीप बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल की स्थिति फिलहाल चिंताजनक बताई जा रही है।