रामसनेही घाट: कोटवा सड़क स्थित स्वामी दिव्यानंद आश्रम में सत्संग और विशाल भंडारे का आयोजन, नशा मुक्ति का संदेश दिया गया
कोटवा सड़क स्थित स्वामी दिव्यानंद आश्रम में सत्संग और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।शनिवार की शाम 6:00 बजे तक हजारों भक्तों के द्वारा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया जा चुका है। परम संत स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के उत्तराधिकारी देवेंद्र मोहन भैया जी ने प्रवचन करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील किया है।