जाति प्रमाण-पत्र जारी करने की मांग को लेकर धाणका/धानका जनजाति संघर्ष समिति के बैनर तले 75 दिनों से आंदोलन कर रहे धाणका समाज के नागरिकों ने शुक्रवार को पूर्व घोषणानुसार जिला मुख्यालय पर रोष मार्च निकाला। सर्वप्रथम समाज के नागरिक रेलवे बाउंड्री में एकत्रित हुए।