जबलपुर: धनवंतरी नगर: इमारत में काम कर रहे मजदूर की गिरने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जबलपुर के परसवाड़ा क्षेत्र में उस वक्त गहमागहमी का माहौल बन गया जब एक बिल्डिंग निर्माण के दौरान एक बुजुर्ग मजदूर बिल्डिंग के ऊपर से सर के बल नीचे जा गिरा, हादसे के तुरंत बाद बिल्डिंग में काम कर रहे अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत मेडिकल कालेज अस्पताल भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई