खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने 50000 रंगदारी मांगने के आरोप में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
खुसरूपुर पुलिस ने ₹50000 रंगदारी मांगने व मारपीट कर एक मजदूर के पैर तोड़ देने के आरोप में मौसीमपुर निवासी राजा राम को गिरफ्तार किया है।खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सालिमपुर थाना क्षेत्र निवासी भोलाराम को राजा राम ने मारपीट कर पैर तोड़ दिया है। साथ ही रंगदारी मांगने की बात सामने आई है। इसी के आरोप मे राजाराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।