बांसवाड़ा: दाहोद नाके से मारवाड़ी समाज द्वारा निकाली गई गणगौर की शोभायात्रा, सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग हुए शामिल
बांसवाड़ा शहर के दाहोद नाके से सोमवार शाम 6 बजे मारवाड़ी समाज के द्वारा गणगौर की शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बुलेट पर मारवाड़ी समाज के युवा रजवाड़ी पोशाक में,10 घोड़े पर सवार होकर मारवाड़ी समाज के युवा, और विशेष झांकि के रूप में चंग नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार विभिन्न प्रकार की झांकियों के साथ ही ईसर गौरा पार्वती की झांकियां थी।