भोरे: दुबवलिया गांव में जमीनी विवाद में मारपीट, ₹5 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
भोरे थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामले को लेकर गांव के अरविंद तिवारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही हरेंद्र तिवारी दीपक तिवारी अमन तिवारी अमर तिवारी सहित आठ लोगों को आरोपित किया है। आरोप है कि यह लोग एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडा लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर दिए।