पटना ग्रामीण: जीरो माइल स्थित सोनाली पेट्रोल पंप के पास स्कूली बस में लगी आग, बस में सवार थे 20 बच्चे
जीरो माइल स्थित सोनाली पेट्रोल पंप के पास एक स्कूली बस में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त बस में कुल 20 बच्चे सवार थे। लेकिन स्थानीय लोगों और ड्राइवर की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।जिसके बाद मौके पर अग्निशमन की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।