पटना ग्रामीण: बीरचंद पटेल मार्ग स्थित जदयू मुख्यालय में जल संसाधन मंत्री ने सैकड़ो लोगों को जदयू की प्राथमिकता सदस्यता दिलाई.
अलौली के पूर्व विधायक चंदन कुमार एवं बेलागंज के पूर्व विधायक प्रत्याशी सैयद शारीम अली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जदयू का दामन थामा. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से सभी लोगों को जदयू की प्राथमिक सदस्यता दिलाई.